April 11, 2021

11 अप्रैल (आज) की तारीख में कई घटनाएं

देश और विदेश के इतिहास में 11 अप्रैल (आज) की तारीख में कई घटनाएं दर्ज हैं। 
आज ही के दिन 1930 में ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया।

आज का इतिहास:
आज ही के दिन हुआ था कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन।
1869 में आज ही के दिन कस्तूरबा गांधी का हुआ था जन्म
11 अप्रैल, 1951 को हुआ था थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी इस प्रकार हैं:-

1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म।
1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।
1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।
1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।
1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।

1 comment:

Arshan Saifi said...

Suman Sir You're So Intelligent By Your Brain/Mind.

Featured Post

All the Prime Ministers of India with Information

All the Prime Ministers of India with  Information   The Prime Ministers of India with some basic information about them: 1.         Jawah...